फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Solution day in 28 police stations, 42 complaints, only four resolved

Jaunpur News: 28 थानों में समाधान दिवस, शिकायतें 42, निस्तारण सिर्फ चार का

Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Solution day in 28 police stations, 42 complaints, only four resolved
जौनपुर। जिले के सभी 28 थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 42 शिकायतें मिलीं। इनमें 4 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इससे न्याय की उम्मीद के साथ थानों में पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने आये हुए लोगों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर कुल 4 मामले आये जिनमें से 2 मामलों मौके पर निस्तारण हुआ। सभी शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं।सिंगरामऊ: थाना परिसर में तहसीलदार बदलापुर राकेश कुमार व सीओ विवेक सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें कुल दो प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया।बदलापुर: कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




मड़ियाहूं: कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 6 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, निरीक्षक अपराध संजय यादव आदि मौजूद रहे।शाहगंज: कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 13 प्रार्थना पत्र पडे। इनमें से मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।मल्हनी : सरायख्वाजा थाने में समाधान दिवस का आयोजन उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 9 प्रार्थना पत्र पडे़ जिनमें से 1 का मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

केस-1-जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडाखास निवासी अनीता चौहान ने बताया कि उसके पति उसे आये दिन मारते-पीटते हैं। 3 साल से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही हूं। पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2-क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी कमलेश मौर्य ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पड़ोसी से काफी दिन पूर्व रास्ते को लेकर समझौता हुआ था किंतु अब वह रास्ते पर कब्जा कर रहा है। आगे चलकर आवागमन में परेशानी होगी। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

थाना दिवस पर आ रही शिकायतों के समाधान के लिए सभी थानाध्यक्षों और थानाप्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।किसी फरियादी को लग रहा है कि उसकी शिकायत का समाधान नहीं हो रहा है तो वो हमसे कार्यालय में सुबह मुलाकात कर सकता है। - डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed