फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soldier suspended for beating shopkeeper

फोटोस्टेट का पैसा मांगने पर घर में घुसकर दुकानदार की पिटाई करने के आरोप में सिपाही निलंबित

Sun, 07 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for beating shopkeeper
जौनपुर में फोटो स्टेट कराने का पैसा मांगने से नाराज होकर दुकानदार और उसके परिवार वालों की घर में घुसकर पिटाई के मामले में एसपी ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। घटना में शामिल रहे अन्य पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उच्चाधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। उधर, पुलिस की बर्बरता से पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी निवासी विनोद सिंह की कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने फोटो स्टेट की दुकान है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंचे सिपाही से फोटो स्टेट का पैसा मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही की सूचना पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए। वह दुकानदार विनोद सिंह की पिटाई करते हुए थाने उठा ले गए। वहां से दोबारा फोर्स विनोद सिंह के आवास पर पहुंची। आरोप है कि परिजनों ने घर में घुसने से रोका तो पुलिस ने उनके भतीजे की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंची उनकी गर्भवती भतीजी को भी धक्का देकर गिरा दिया। घटना का वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनकर पुलिस ने फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस की इस करतूत का काफी हिस्सा सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। विनोद के भतीजे को भी पुलिस थाने ले गई। सूचना पर देर रात जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो पुलिस मेडिकल कराने के बहाने थाने से लेकर जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकली और रास्ते में ही उन्हें छोड़ दिया। आरोप है कि उनसे थाने में किसी कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया गया है। विधायक की शिकायत पर एसपी ने सिपाही रामअवतार उपाध्याय को तो निलंबित कर दिया, लेकिन इस पूरे घटना क्रम में शामिल अन्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि फोटो स्टेट का अधिक पैसा मांगने पर सिपाही से विवाद हुआ था, जिसे रात में एसपी ने निलंबित कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता में कैसे भरोसा कायम कर पाएगी पुलिस
जौनपुर। अभी दो दिन पहले जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने जिले में आए एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने अपराध कम करने के लिए जनता में पुलिस को विश्वास पैदा करने की नसीहत दी थी। यहां पुलिस बीस रुपये के लिए न सिर्फ लड़ाई कर ले रही बल्कि बर्बरता पर उतारू हो रही है। फोटो स्टेट दुकान के संचालक विनोद सिंह के भतीजे विक्रांत के मुताबिक चाचा ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। पुलिस की पिटाई से थाने में उन्हें गश्ती आ गई। बीपी की दवा और बीपी मापने की मशीन हमेशा उनके जेब में ही रहती है। उन्होंने दवा खाने के बाद बीपी मापना चाहा तो थानेदार नाराज हो गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बीपी बढ़ने का यहां नाटक मत करो। डीजीपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed