फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SOG was chasing, driver kept running with truck in doubt of miscreants

पीछा कर रही थी एसओजी, बदमाशों के शक में ट्रक लेकर भागता रहा चालक

Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
SOG was chasing, driver kept running with truck in doubt of miscreants
बदलापुर। तिरपाल से ढके ट्रक में पशु ले जाने के शक में प्रतापगढ़ जिले की एसओजी ने बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक का पीछा किया। ट्रक के टायर में गोली मार दी। चालक ने समझा कि बदमाश लूटपाट करना चाहते हैं। लिहाजा वह ट्रक लेकर भागता रहा और 15 किमी दूर बदलापुर में थाने में शरण ली तो स्थिति स्पष्ट हुई। तिरपाल हटाया गया तो ट्रक में चीनी लदा था।
विज्ञापन

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रवींद्र दुबे ट्रक पर मनकापुर से 320 क्विंटल चीनी लेकर वाराणसी जा रहा था। प्रतापगढ़ में ढकवा के पास ट्रक रोककर वह आराम करने लगा। उसके साथ सुल्तानपुर के गोसाईगंज निवासी खलासी शनि यादव भी था। तभी ट्रक के पास सूमो सवार आठ लोग पहुंचे और चालक को जगाकर दरवाजा खोलवाने लगे। चालक ने उन्हें बदमाश समझा और दरवाजा खोलने के बजाय ट्रक स्टार्ट करके भागने लगा। सूमो सवारों ने ट्रक के अगले पहिया को लक्ष्य कर फायर किया। ट्रक के पहिए में आग लग गई। लेकिन चालक उसी दशा में ट्रक लेकर तेज रफ्तार में बदलापुर की तरफ भागता रहा और 112 नंबर पर सूचना दी। ट्रक जैसे ही बदलापुर पहुंची वहां प्रभारी निरीक्षक और 112 नंबर की टीम पहुंच गई। पुलिस को देख चालक ने ट्रक रोककर आपबीती बताई। इसी बीच सूमो सवार भी पहुंच गए। गालीगलौज करते हुए चालक को धमकाने लगे। छानबीन हुई तो पूरी सच्चाई सामने आई। ट्रक की जांच के बाद टीम लौट गई। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि चालक बदमाशों के भय में ट्रक लेकर भगाता रहा, जिससे पुलिस टीम का शक गहरा गया था। बाद में सब स्पष्ट होने पर टीम जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed