{"_id":"6a6517fd02b57a22560a2fd5","slug":"social-media-influencers-have-raised-the-demand-for-better-facilities-in-the-hospital-jaunpur-news-c-194-1-son1005-150363-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बीकॉम, बीएससी की सीटें फुल, बीए में एससी की दस सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बीकॉम, बीएससी की सीटें फुल, बीए में एससी की दस सीटें खाली
विज्ञापन
भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम काउंसिलिंग शनिवार को हुई। बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रमों की लगभग सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि बीए में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की 10 सीटें अभी भी रिक्त हैं, जिन पर पात्र अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार भारती ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने तीन मेरिट सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। शनिवार को उन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, जो पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट सूची में किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके थे। साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों पर वरीयता क्रम के आधार पर भी काउंसिलिंग की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बीए की 10 सीटें रिक्त हैं। इस वर्ग के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत कभी भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सीटों में 33 प्रतिशत वृद्धि की मांग करते हुए विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। अगर विश्वविद्यालय से सीटें बढ़ाने की स्वीकृति मिलती है तो अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा।