{"_id":"655e436b581f659b3b0ea1b7","slug":"social-level-verification-of-five-thousand-vendors-could-not-be-done-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-8542-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच हजार वेंडरों की नहीं हो सकी सामाजिक स्तर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच हजार वेंडरों की नहीं हो सकी सामाजिक स्तर की जांच
विज्ञापन
जौनपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत निकायों में स्ट्रीट वेंडरों को ऋण दिया गया है। उनको सरकार की आठ योजनाओं का लाभ देने के लिए सोशियो प्रोफाइलिंग करायी जा रही है। इसके तहत नौ निकायों में 10 हजार 109 स्ट्रीट वेंडरों का सोशियो प्रोफाइलिंग (सामाजिक स्तर की जांच) करना था, जिसमें से महज पांच हजार 33 वेंडरों का डॉटा ऑनलाइन किया गया। इसको पूरा करने की समय सीमा जुलाई 2023 रखी गई थी। ऐसे में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पांच हजार 76 वेंडर वंचित हो सकते हैं। पीएम स्वनिधि में जिले के नगर निकायों में नगर पालिका परिषद जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर, जफराबाद में वेंडरों का प्रोफाइलिंग कार्य काफी खराब मिला था।
सोशियो प्रोफाइलिंग का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार की चलने वाली आठ योजनाओं का लाभ भी इन स्ट्रीट वेंडरों को मिले, इनके पूरे परिवार को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों की फेमिली प्रोफाइलिंग कराई जा रही है। अभी तक हुए पांच हजार 33 स्ट्रीट वेंडर की सोशियो प्रोफाइलिंग के बाद 14550 की फेमिली प्रोफाइलिंग की गई।
इन योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
पीएम मातृ वंदन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक नजर ऑकड़ों पर :-
निकाय-कुल लक्ष्य-प्रगति-अवशेष-फीसदी-फेमिली प्रोफाइलिंग
जौनपुर-5788-3437-2351-59.38-10211
शाहगंज-465-258-207-55.48-691
मुंगराबादशाहपुर-823-241-582-29.28-709
बदलापुर-497-251-246-50.50-853
मड़ियाहूं-437-142-295-32.49-554
मछलीशहर-775-150-625-19.35-475
खेतासराय-497-156-341-31.39-452
जफराबाद-284-111-173-39.08-231
कचगांव-543-287-256-52.85-374
स्ट्रीट वेंडरों का सोशियो प्रोफाइलिंग भरने के क्रम में चार निकायों की खराब प्रगति मिली। 16 नवंबर तक खराब प्रगति पाए जाने पर चार निकायों को कड़ा निर्देश दिया गया है। प्रोफाइलिंग का कार्य अप्रैल 2021 में शुरू हुआ था।-जितेंद्र सिंह, शहरी मिशन प्रबंधक डूडा।