{"_id":"675344ca58a6eda88403da42","slug":"so-sarpataha-and-madiyahu-reprimanded-jaunpur-news-c-193-1-va11001-126141-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एसओ सरपतहा और मड़ियाहूं को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एसओ सरपतहा और मड़ियाहूं को फटकार
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार की देर रात क्राइम मीटिंग में लगभग ढाई घंटे तक एक-एक थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसओ सरपतहा और मड़ियाहूं को फटकार लगाई।
क्राइम मीटिंग रात 10 बजे शुरू हुई और लगभग 12:30 बजे तक चली। इसमें पुलिस अधीक्षक ने एक-एक करके सभी थाना प्रभारियों के क्षेत्र में हो रही घटनाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। एसओ सरपतहां मनोज सिंह एवं थाना प्रभारी मडियाहूं अनिल कुमार को उनके क्षेत्र में हो रही लगातार घटनाओं पर नियंत्रण न करने एवं अपराधियों पर कार्रवाई न करने पर जमकर क्लास ली। थाना प्रभारी मडियाहू अनिल कुमार को हाल ही में हुई एक-दो घटनाओं में हीलाहवाली करने पर सुधार करने का निर्देश दिया। दोनों दरोगाओं को सख्त निर्देश दिया कि अगर एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने, वर्तमान में प्रचलित पुलिस भर्ती में पूर्ण निष्पक्ष पुलिस सत्यापन की कार्रवाई करने तथा धार्मिक स्थलों पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मीटिंग में एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा, देवेश सिंह, विवेक सिंह सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।