फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   So how will the new ration card holders get the benefit of ration

तो कैसे मिलेगा नये राशन कार्ड धारकों को राशन का लाभ

Fri, 08 May 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
So how will the new ration card holders get the benefit of ration
जौनपुर। लॉक डाउन के शुरुआत से लेकर अभी तक 12 हजार लोगों को नया राशन कार्ड बनाया गया है। ये ऐसे लोग हैं,जो पात्र होते हुए भी राशन का लाभ पाने से वंचित रहे। इन लोगों का राशन कार्ड तो बना दिया गया है। लेकिन इनको राशन उपलब्ध नहीं हो पाएगा। कारण शासन से राशन का जो आवंटन हुआ है। वह पुराने कार्डों पर हुआ है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नये राशन कार्ड धारकों को राशन कैसे उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल सात लाख 90 हजार राशन कार्ड धारक है। जिसमें एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। जबकि छह लाख 64 हजार 528 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी राशन कार्ड धारकों को मई माह का राशन वितरित करने के लिए 112495.62 कुंतल गेहूं और 77088.28 कुंतल चावल का आवंटन हुआ है, जो उक्त सभी राशन कार्ड धारकों को बांटने का कार्य किया जा रहा है। लाक डाउन के कारण वे लोग भी राशन पा सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने ऐसे छूटे लोगों का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है, जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड पाने से वंचित रहे। इसके बाद जिला प्रशासन ने 25 मार्च से लेकर अभी तक कुल 12 हजार पात्र लोगों का राशन कार्ड तो बना दिया। लेकिन उनके राशन कार्ड पर शासन से खाद्यान्न का आवंटन ही नहीं हुुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई माह में राशन का जो आवंटन हुआ है। वह एक मार्च को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित राशन कार्ड धारकों के हिसाब से हुआ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन बने नये राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड पर खाद्यान्न कैसे वितरित होगा।
विज्ञापन

नये बने राशन कार्डों पर राशन का आवंटन नहीं हो रहा है। ऐसे राशन कार्ड धारक जो किन्हीं कारणों से अपना राशन नहीं लेने आए हैं। ऐसे राशन कार्ड धारकों के बचे राशन का नये राशन कार्ड धारकों में वितरित किया जा रहा है। अभी तक लगभग नये बने पांच हजार राशन कार्ड धारकों को राशन बांटा गया है। - अजय पताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed