फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Snatching took place again in the same lawn where snatching took place 10 days ago.

UP Crime: 10 दिन पहले जिस लॉन में हुई थी उचक्कागिरी, वहीं द्वारपूजा के बाद दुल्हन के पिता से लाखों की लूट

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
सार

गुरुवार की रात में खुटहन रोड स्थित मैरेज लान से खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा की पुत्री नंदिनी विश्वकर्मा की शादी सरपतहां थाना क्षेत्र के मोहदीसराय पुलिस चौकी के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के पुत्र सुनील विश्वकर्मा से होनी तय हुई थी। लड़की के पिता घनश्याम विश्वकर्मा का आरोप है कि तय समय पर मैरेज लान में बरात पहुंची।

विज्ञापन
Snatching took place again in the same lawn where snatching took place 10 days ago.
बुजुर्ग से बाइक सवार ने की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित मैरेज लान में गुरुवार की रात आई बरात से बाइक सवार उचक्कों ने लड़की के पिता से चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 28 नवंबर की रात में भी इस मैरेज लान में आई बरात से दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख की उचक्का गिरी हुई थी।

विज्ञापन

गुरुवार की रात में खुटहन रोड स्थित मैरेज लान से खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा की पुत्री नंदिनी विश्वकर्मा की शादी सरपतहां थाना क्षेत्र के मोहदीसराय पुलिस चौकी के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के पुत्र सुनील विश्वकर्मा से होनी तय हुई थी। लड़की के पिता घनश्याम विश्वकर्मा का आरोप है कि तय समय पर मैरेज लान में बरात पहुंची। द्वारपूजा के कार्यक्रम खत्म हुआ था। पैसे से भरा बैग लेकर घनश्याम विश्वकर्मा मैरेज लान के बाहर मुख्य गेट पर खड़े होकर रिश्तेदारों से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाश पहुंचे और हाथ से बैग छिनकर खुटहन की तरफ फरार हो गए। शोरशराबे की आवाज सुनकर लोगों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी ने बताया की ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। अगर पीड़ित पक्ष आता है तो तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
गुरुवार की रात में खुटहन रोड स्थित मैरेज लान से खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा की पुत्री नंदिनी विश्वकर्मा की शादी सरपतहां थाना क्षेत्र के मोहदीसराय पुलिस चौकी के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के पुत्र सुनील विश्वकर्मा से होनी तय हुई थी। लड़की के पिता घनश्याम विश्वकर्मा का आरोप है कि तय समय पर मैरेज लान में बरात पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed