फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slip will be made as soon as barcode is scanned in medical college

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में बारकोड स्कैन करते ही बन जाएगी पर्ची

Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Slip will be made as soon as barcode is scanned in medical college
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार लगाकर पर्ची बनवाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। अस्पताल परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद तुरंत ऑनलाइन पर्ची जनरेट हो जाएगी। पर्ची के लिए एक रुपये ऑनलाइन या ऑफलाइन भी जमा हो सकेगा। इसके लिए अलग से काउंटर बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की इस व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ होती है। पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। सुबह 8 बजे से काउंटर पर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। कभी कभी नंबर आने में घंटे भर लग जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले केवल ऑफलाइन पर्ची कटती थी। जिसके लिए केवल नाम और उम्र बताना होता था, लेकिन अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


डाउनलोड करना होगा आभा एप
फोन पर आभा एप डाउनलोड करना होगा। एप को डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड होने से पंजीकृत करते समय नाम पते को कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज करते समय होने वाली गलतियां नहीं होंगी। वही मरीज का दस्तावेज बनाने के लिए नाम और पता सही होने पर कोई परेशानी भी नहीं होगी। जबकि पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed