फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Slab casting work on the Janghai flyover completed; traffic movement to begin in September.

Jaunpur News: जंघई फ्लाईओवर पर स्लैब ढलाई का कार्य पूरा, सितंबर से शुरू होगा आवागमन

Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Slab casting work on the Janghai flyover completed; traffic movement to begin in September.
जंघई फ्लाईओवर पर स्लैब ढलाई करते मजदूर। स्रोत-संवाद
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) पर निर्माणाधीन जंघई फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

जंघई और बरियारामपुर रेलवे स्टेशन के बीच फ्लाईओवर पर शटरिंग का कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को स्लैब ढलाई का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसके साथ ही फ्लाईओवर का मुख्य ढांचा लगभग तैयार हो चुका है।
इससे पहले करीब एक माह पूर्व जंघई से नीभापुर रेलवे स्टेशन की ओर स्लैब ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया था। अब दूसरे हिस्से की ढलाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अनुसार स्लैब ढलाई के बाद तकनीकी मानकों के अनुरूप 22 दिनों तक कंक्रीट की क्यूरिंग (तराई) की जाएगी, ताकि संरचना पूरी तरह मजबूत हो सके। इसके बाद फ्लाईओवर पर डामर बिछाने के साथ रेलिंग, मार्किंग और अन्य फिनिशिंग कार्य शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि फ्लाई ओवर पर स्लैब ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। कंक्रीट के पूरी तरह तैयार होने के बाद डामरीकरण और शेष फिनिशिंग कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed