फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Skin patients reached the highest in the Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा पहुंचे त्वचा रोगी

Sun, 21 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Skin patients reached the highest in the Jan Arogya Mela
जौनपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 5367 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। इस दौरान 509 गोल्डेन कार्ड बनाए गए। मेले में सबसे ज्यादा त्वचा रोगी पहुंचे। तीन शहरी समेत कुल 76 केंद्रों पर आयोजित मेले में 1630 पुरुष और 3015 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इसके आवा 650 बच्चे भी पहुंचे। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि 381 सांस के रोगी, 459 गैस्ट्रो, 453 मधुमेह, 742 त्वचा रोगी, 264 हाइपर टेंशन, 168 एनीमिया, 130 लीवर, 13 टीबी संभावित, 168 एनीमिया के रोगी, 313 गर्भवती, 208 नेत्र का परीक्षण और 2233 अन्य रोगों के मरीजों की जांच, सलाह व दवाएं मुफ्त में दी गई। इस दौरान 509 लोगों के गोल्डेन कार्ड बने। 3294 की कोरोना की जांच हुई। 1060 का एंटीजन टेस्ट हुआ, लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव रोगी नहीं मिला। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

444 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर। रामनगर ब्लाक के तेजगढ़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को डीपी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जिसमें आए 444 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों का परीक्षण ईशा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क किया गया। साथ दवा भी बांटा गया। इस मौके पर न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल श्रीवास्तव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलील श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा सिंह, सुरेंद्र सोनी, डॉ. अनिल यादव, डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. प्रहलाद गुप्ता, डॉ. साहेब लाल पटेल, डॉ. रेनू यादव, यशपाल सिंह, देव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed