{"_id":"656e11dfd725ecc7720525a6","slug":"skeletal-and-narmund-found-in-the-canal-police-engaged-in-investigation-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-9123-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नहर में मिला कंकाल और नरमुंड, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नहर में मिला कंकाल और नरमुंड, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के ऊंचगांव स्थित नहर में सोमवार को नर कंकाल और नरमुंड मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने कंकाल और नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव के ही एक युवक ने अपने पिता का कंकाल होने की आशंका जताई है। उसने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
सोमवार की सुबह ऊंचगांव में कुछ लोग टहलने निकले तो सूखी नहर में मानव कंकाल के रूप में सिर और शरीर की कुछ हड्डियां मिलीं। मौके पर पहुंचे उसी गांव के अंकित सिंह ने अपने पिता के कंकाल होने की आशंका जतायी। अंकित के पिता शैलेंद्र सिंह 14 अक्तूबर से ही घर से लापता हैं। 19 अक्तूबर को अंकित ने इसकी तहरीर दी थी। अंकित ने नहर पर अपने पिता का चप्पल मिलने पर हत्या की आशंका भी जतायी थी, लेकिन कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। मामले में अंकित ने एसपी को पत्र देकर जांच की मांग की थी। कंकाल मिलने पर अंकित ने अपने पिता की हत्या होने की फिर से आशंका जताई है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा की कंकाल को मंगा लिया गया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि उससे कुछ पता चलता है तो ठीक है, अन्यथा डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
जहां मिला कंकाल, वहां से आठ सौ मीटर दूर मिला था चप्पल
सुजानगंज। ऊंचगांव नहर में जिस स्थान पर सोमवार को नर कंकाल एवं नरमुंड मिली है उस स्थान से करीब आठ सौ मीटर दूर शैलेंद्र का चप्पल बरामद किया गया था। परिजनों का कहना है कि हत्या करके शायद नहर में शव को फेंक दिया गया होगा। पानी के बहाव के साथ शव कुछ दूर चला गया होगा। इस मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए। बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट जरूर दर्ज हुई थी, लेकिन उसके बाद पुलिस ने जांच तक नहीं की।