फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six women prisoners will also celebrate Karva Chauth in the district jail

Jaunpur News: जिला कारागार में छह महिला बंदी भी करेंगी करवा चौथ

Sun, 20 Oct 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six women prisoners will also celebrate Karva Chauth in the district jail
करवा चौथ रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला कारागार में बंद छह महिला बंदी भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करेंगी। शनिवार को जिला कारागार अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत की जौनपुर शाखा की महिला सदस्या ललिता मिश्रा, सुनीता शुक्ला एवं संगीता मौर्या कारागार पर आईं। उनके द्वारा महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से बात-चीत की गयी। बात-चीत के दौरान कुल छह महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखने की बात कही। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बंदियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी। इस मौके पर डा. अमरनाथ पांडेय, रेनू जायसवाल, उप कारापाल नंद किशोर, उप कारापाल सुषमा शुक्ला एवं महिला हेड जेल वार्डन चिंता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed