फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six thieves arrested, weapons and 20 batteries recovered

Jaunpur News: छह चोर गिरफ्तार, असलहा और 20 बैटरी बरामद

Wed, 14 Feb 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six thieves arrested, weapons and 20 batteries recovered
जफराबाद। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात बेलाव पुल से छह चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से असलहा, कारतूस, 20 ई-रिक्शा की बैटरी, एक कार व एक बाइक बरामद की। पुलिस ने उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ बेलाव पुल पर जांच कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने उसे रोका। तभी कार के पीछे एक बाइक भी आ गई। जिस पर दो युवक बैटरी लेकर बैठे थे। पुलिस ने कार में सवार चारों युवकों को भी बाहर निकाला। बक्शा थाने का गैंगस्टर सलमान खान कार चला रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस मिला। कार में 20 बैटरी बरामद हुई। पूछताछ स्वीकारा कि यह बैटरी ई-रिक्शा से निकाली है। पकड़े गए चोरों में सरगना सलमान खान निवासी महारापुर कलीचाबाद, रवि उर्फ चंद्रसेन चौहान निवासी हकारीपुर थाना बक्शा, रमेश चौहान निवासी कलीचाबाद लाइनबाजार, मोनू गौंड निवासी कलीचाबाद महारापुर बक्शा, शौकीन निवासी कटघरा शहर कोतवाली, सुल्तान निवासी तरब काजी देवगांव आजमगढ़ हैं। सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र में ई रिक्शा की बैटरी चुराने वाला गैंग सक्रिय था। यह लोग सरगना सलमान खान के साथ कार से घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज को निकालकर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed