फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six teams reached the next round, two got walkover

Jaunpur News: छह टीमें पहुंचीं अगले चक्र में, दो को मिला वाकओवर

Sun, 17 Dec 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six teams reached the next round, two got walkover
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय बास्केटबाॅल पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को आठ मैच खेले गए। इस दौरान कुल छह टीमें अगले चक्र में प्रवेश की तो दो टीमों को वाकओवर मिला।
विज्ञापन

पहला मैच पं.दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं विश्व भारती विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। पं.दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विश्वभारती विश्वविद्यालय को 54-29 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच संबलबुर विश्वविद्यालय एवं नागालैंड विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। नागालैंड विश्वविद्यालय ने संबलपुर विश्वविद्यालय को 40-10 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


तीसरा मैच श्री श्री विश्वविद्यालय कटक एवं सेंट्रल विश्वविद्यालय साउथ बिहार के बीच खेला जाना था। सेंट्रल विश्वविद्यालय साउथ बिहार के नहीं आने से श्री श्री विश्वविद्यालय कटक को वाकओवर दिया गया। चौथा मैच वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं पटना विश्वविद्यालय के बीच खेला जाना था। पटना विश्वविद्यालय के नहीं आने से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा को वाकओवर दिया गया। पांचवां मैच अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं मणिपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। मणिपुर विश्वविद्यालय ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को 42-33 के अंतर से पराजित किया। छठा मैच रांची विश्वविद्यालय एवं कोलकाता विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। कोलकाता विश्वविद्यालय ने रांची विश्वविद्यालय को 59-52 के अंतर से पराजित किया। सातवां मैच बीएचयू वाराणसी एवं पं.रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। इसमें बीएचयू वाराणसी ने पं.रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर को 50-42 के अंतर से पराजित किया। आठवें मैच में जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया ने तेजपुर विश्वविद्यालय असम को 53-40 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुजीत ओझा, तन्मय दास, राहुल बिष्ट, वीरेंद्र विक्रम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, क्रीड़ा सचिव प्रो.ओम प्रकाश सिंह, जिलाक्रीडा अधिकारी डाॅ.अतुल कुमार सिन्हा, डाॅ.विजय प्रताप तिवारी, रजनीश सिंह, डाॅ.राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed