{"_id":"5fbd4a178ebc3e9beb594f60","slug":"six-teams-checked-the-shops-and-made-security-arrangements-with-corona-jaunpur-news-vns5599198128","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह टीमों ने जांची दुकानों पर सफाई और कोरोना से सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह टीमों ने जांची दुकानों पर सफाई और कोरोना से सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में सफाई, कोरोना से बचाव और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों पर जांच की। वहां कूड़ेदान की उपलब्धता और खरीद-बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए भी लोगों को हिदायतें दी गई।
तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत शहर को छह जोन में बांटकर नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई। जोन-1 बदलापुर पड़ाव, कलीचाबाद में डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे के नेतृत्व में जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार मांधाता सिंह व एसआई कमलेश कुमार ने जांच की । जोन-2 जोगियापुर, ओलंदगंज में तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल और एसआई चंदन राय की टीम ने मोर्चा संभाला। जोन-3 कोतवाली व भंडारी क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र के निर्देशन में तहसीलदार हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र, जोन-4 रूहट्टा व पॉलीटेक्निक क्षेत्र में तहसीलदार कृष्णराज सिंह, एसआई अमरेंद्र पांडेय, जोन-5 में डिप्टी कलेक्टर व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अमिताभ यादव के निर्देशन में तहसीलदार सदर सुदर्शन कुमार, एसओ लाइन बाजार योगेंद्र यादव, जोन-6 कुत्तूपुर व मेडिकल तिराहा क्षेत्र में तहसीलदार संतोष शुक्ला, एसआई विजय सिंह गौड़ ने दुकानों पर जांच की। टीम ने जोन में भ्रमण कर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई अभियान, मास्क के उपयोग, जन जागरूकता अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी दी। सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर रिपोर्ट सीडीओ को प्रेषित की।