फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six sick eating pudding and sweet

हलवा और मिठाई खाकर छह बीमार

Wed, 07 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six sick eating pudding and sweet
शहर के एक चर्चित मिठाई की दूकान का हलवा, रबड़ी और मिठाइयां खाकर छह लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 दो का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में तीन लोग शहर स्थित राज कालेज के प्रवक्ता हैं।

मंगलवार की रात 11 बजे जिला अस्पताल में उस समय गहमागहमी बढ़ गई, जब फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर एक के बाद एक चार मरीज पहुंच गए। फौरी तौर पर उनका उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन


सुजानगंज थानाक्षेत्र के डालूपुर लोहिंदा गांव निवासी श्याम सुंदर उपाध्याय (37) शहर के राज कालेज में प्रवक्ता हैं। जिला अस्पताल में उन्होंने बताया कि वह अपने दो अन्य प्रवक्ता साथियों शहर के तारापुर कालोनी निवासी आलोक मिश्र (35) और नई गंज निवासी राजेश त्रिपाठी (45) के साथ शहर की एक मिठाई दूकान में गाजर का हलवा और रबड़ी खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार का व्रत होने के नाते दिनभर से और कुछ नहीं खाया था। दूकान से घर जाने के तकरीबन ढाई घंटे बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गई। साथ में दूकान गए दो अन्य प्रवक्ता साथियों से बात की गई तो पता चला कि उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। इसके बाद घर वाले परेशान हो गए। आनन -फानन तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 श्याम सुंदर उपाध्याय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि उनके दोनों साथियों को निजी अस्पताल में घर वालों ने भर्ती कराया। थोड़ी ही देर में जिला अस्पताल में फैजाबाद के तारुन थाने के टिकरी गांव निवासी मनीष सिंह (31) और गोंडा के रोहित मिश्रा (29) भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर पहुंच गए।

उन दोनों लोगों ने भी बताया कि वे भी उसी दूकान की मिठाई खाकर बीमार हुए हैं। मनीष और रोहित मुफ्तीगंज ब्लाक में तैनात हैं। वे दोनों अतिरिक्त मनरेगा अधिकारी हैं और लाइन बाजार में स्थित जसवंत कटरा में किराए का कमरा लेकर अपने एक अन्य साथी अखिलेश गौर  के साथ रहते हैं। अखिलेश मुफ्तीगंज ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं।


 अखिलेश की तबीयत भी खराब हो गई थी। लेकिन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। जबकि तीन लोगाें को भर्ती कर लिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. एसबी सिंह ने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। एक मरीज ने जिला अस्पताल में ही 25 बार उल्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed