फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six roads will be repaired soon

छह सड़कों की जल्द होगी मरम्मत

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six roads will be repaired soon
बदलापुर। बदलापुर क्षेत्र की 25.4 किमी लंबी छह सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। सड़कें बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह कार्य क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रयास से संभव हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गद्दोपुर से पूरालाल 5.5 किमी, महाकाली मंदिर सिंघावल से सिंगरामऊ पूरालाल तक 4 किमी, पिच रोड से रामपुर तक 4 किमी, भलुआहीं से डोमपुर तक 3.9 किमी, बाबूगंज से बेलवार मार्ग 4 किमी व मुंहकुचा से रामनगर तक 4 किमी सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। इन सड़कों की मरम्मत 288.39 लाख रुपये से कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है। पहली किश्त भी अवमुक्त हो गई है। जिससे शीघ्र ही इन सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बदलापुर से पिलकिछा घाट तक लगभग 22 किमी सड़क की मरम्मत 492 लाख रुपये की लागत से कराई जाएगी। इसके लिए भी पहली किश्त अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed