फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six people injured in knife attack in a dispute over plucking mangoes

Jaunpur News: आम तोड़ने के विवाद में चला चाकू छह लोग घायल

Sun, 16 Jun 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in knife attack in a dispute over plucking mangoes
क्षेत्र के छतारी गांव में शनिवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू चली इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी भैयालाल सरोज के घर के पास गांव के किसी का आम की बाग है। जिसकी भैयालाल रखवाली करते हैं। सुबह दस बजे दूसरे पक्ष के लोग आम तोड़ रहे थे। मना करने पर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के भैयालाल सरोज (53), चंद्रकला (40) पत्नी विजय बहादुर, सावित्री (60) घायल हो गई। दूसरे पक्ष से जतिन (25), सचिन (17), नितिन (15) घायल हो गए। एक पक्ष के भैयालाल और दूसरे पक्ष से नितिन को गंभीर चोट आई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed