फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six people, including woman, scorched due to high-tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला समेत परिवार के छह लोग झुलसे

Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six people, including woman, scorched due to high-tension wire
खेतासराय। बरंगी गांव में रविवार की दोपहर मकान की छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से महिला समेत एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला समेत दो सदस्यों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बरंगी गांव निवासी परवेज के मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है। दोपहर के समय हबीबा (25) धूप में कपड़े फैलाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान भीगी हुई चादर का एक हिस्सा विद्युत प्रवाहित तार से चिपका रहा और उसका दूसरा सिरा महिला के हाथ में था। महिला की चीख सुनकर पहुंचा महताब 13 भी करंट की चपेट में आ गया। छत पर पहुंचे शादाब (15), परवेज (35), दानिश (15), अबु शाद (8) भी एक-दूसरे को बचाने में करंट की चपेट में आ गए। महताब व हबीबा गंभीर रूप से झुलस गए है। दोनों को मानी कला के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परवेज के मुताबिक मकान के ऊपर से गुजरे तार को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन तार नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed