फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six members of the snatching gang arrested

छिनैती करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six members of the snatching gang arrested
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात छिनैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 3800 रुपया नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के भी नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों दो मोबाइल व रुपये की छिनैती का केस दर्ज किया था। छीने गए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया था। सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी रोहित मिश्र व प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय की टीम ने संयुक्त रूप से मछलीशहर-बरईपार मार्ग कौरहा पेट्रोल पंप के पास घेरेबंदी कर कुछ संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन, 38 सौ रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने राहगीरों से छिनैती की बात स्वीकार की। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशीष, अनिल, दीपक, पंकज, सर्वेश व जयशंकर निवासी राजगढ़ थढाना मछलीशहर के रुप में हुईो। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शिवराज सिंह यादव, धनंजय राय, विजय कुमार, कांस्टेबल संदीप यादव, अमित कुमार, रामकृत यादव, ड्राइवर विकास सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed