फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six grooms arrived at the historical Kajri fair of Kajgaon riding on elephants, horses, camels and chariots.

Jaunpur News: कजगांव का ऐतिहासिक कजरी मेले में हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ पर सवार होकर पहुंचे छह दूल्हे

Sun, 25 Aug 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Six grooms arrived at the historical Kajri fair of Kajgaon riding on elephants, horses, camels and chariots.
जफराबाद। राजेपुर पोखरा पर शनिवार को ऐतिहासिक कजरी मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में आई बरात में हजारों लोग शामिल हुए वहीं दोनों तरफ से छह दूल्हे भी थे। दोनों तरफ से हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ पर सवार होकर दूल्हे गाजा बाजा, बैंड, डीजे के साथ पोखरे पर पहुंचे। पोखरे के पश्चिमी तट पर कजगांव के दूल्हे मौजूद रहे। वहीं पूर्वी तट पर राजेपुर के दूल्हे पहुंच गए। दोनों तरफ से एक दूसरे को गालियां देने का कार्यक्रम चलने लगा। दोनों पक्षों के लोग दूल्हों के लिए एक दूसरे से दुल्हन मांग रहे थे। इस भयंकर गाली व अनोखे मेले में हजारों स्त्री पुरुष और अन्य गवाह बने। महिलाओं ने शादी का गीत गाया। मेला देखने के लिए अन्य जनपद के लोग भी शामिल हुए। मेले में आई महिलाएं जहां शृंगार प्रसाधन का सामान खरीदीं। झूले और चरखे का आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे। बड़े बुजुर्गों ने गृहस्थी का सामान खरीदा। मेले में परवेज अहमद खान, अरविंद पटेल, छोटेलाल यादव, अबरार शाह आदि ने योगदान दिया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी लगाई थी। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर संजय सिंह, एसआई पवन सिंह,कुसुम आदि ने लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed