फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sirkoni and Sikarra beat up, Baksha and Karanja beat

सिरकोनी और सिकरारा ने दिया साथ, बक्शा और करंजा में मिली मात

Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sirkoni and Sikarra beat up, Baksha and Karanja beat
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव में सपा की जीत और निर्दल उम्मीदवार की हार में जातिगत समीकरणों ने अहम भूमिका निभाई। हर बार सपा के लिए अनुकूल रहे यह समीकरण इस बार भी संकटमोचक बने। समीकरणों का ही असर था कि गृह क्षेत्र सिकरारा और सिरकोनी में बढ़त बनाने के बाद निर्दल उम्मीदवार को करंजाकला ब्लाक क्षेत्र में पहुंचते ही मुंह की खानी पड़ गई। इस ब्लाक के बूथों पर सपा को एकतरफा वोट मिले। शहर से सटे इलाकों में भी भाजपा के मजबूत होने से वोटों में बिखराव ने भी असर डाला।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरण शुरू से ही सपा के अनुकूल रहे हैं। रारी का वजूद खत्म होने और मल्हनी के अस्तित्व में आने के दौरान ही इसमें शामिल किए गए करंजाकला ब्लाक के तीन दर्जन से अधिक गांवों में यादव व मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता है। यह वोट हमेशा से सपा के खेमे के माने जाते रहे हैं। हर बार सपा विरोधियों को अपने इसी गढ़ में मात देती रही है। उपचुनाव में भी निर्दल उम्मीदवार इसी गढ़ में मात खा गए। गृह क्षेत्र सिकरारा और महराजगंज ब्लाक के कुछ हिस्सों में उन्हें अच्छे वोट मिले। शुरुआती सात राउंड की बढ़त इन्हीं वोटों की बदौलत रही, मगर आठवें राउंड के साथ जैसे ही मतगणना बक्शा ब्लाक के गांव होते हुए करंजाकला की ओर बढ़ी सपा को मिलने वाले वोट तेजी से बढ़ते गए। नतीजा सपा प्रत्याशी ने न सिर्फ आठ हजार की बढ़त खत्म की, बल्कि 4632 वोटों से जीत भी दर्ज की। धनंजय की हार का एक और कारण सिरकोनी ब्लाक के गांवों में वोटों का बंटना भी रहा। उन्हें उम्मीद थी कि अंतिम चक्रों में आने वाले सिरकोनी ब्लाक के गांवों में उन्हें एकतरफा वोट मिलेंगे। वोट मिले भी, लेकिन सपा और भाजपा कमजोर नहीं पड़ सकी।
विज्ञापन

शहर से सटे गांवों में वोटों की स्थिति:::
कचगांव:
धनंजय: 949
लकी: 744
मनोज: 213
---
माधोपट्टी::
धनंजय: 816
लकी: 407
मनोज: 381
---
नेवादा::
धनंजय: 457
लकी: 560
मनोज: 304
---
गोधना::
धनंजय: 512
लकी: 215
मनोज: 244
---
रामरायपट्टी::
धनंजय: 484
लकी: 676
मनोज: 171
---
भड़सरा::
धनंजय: 392
लकी: 106
मनोज: 137
---
कुद्दुपुर::
धनंजय: 985
लकी: 830
मनोज: 649
---
परियांवा::
धनंजय: 1344
लकी: 1134
मनोज: 538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed