फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir, I am still alive, the tehsil administration registered the legacy by showing me dead.

Jaunpur News: साहब मैं अभी जिंदा हूं, तहसील प्रशासन ने मृत दिखाकर दर्ज करा दी वरासत

Mon, 05 Aug 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Sir, I am still alive, the tehsil administration registered the legacy by showing me dead.
महराजगंज। बदलापुर तहसील में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेज में मर चुके एक व्यक्ति ने अपने जीवित होने का प्रमाण अधिकारियों को दिखाते हुए कहा कि, ‘साहब मैं अभी जिंदा हूं। सरकारी दस्तावेज ने मुझे मार दिया।
विज्ञापन

दरअसल, बदलापुर तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक के भगवानपुर गांव निवासी वीरभद्र पुत्र श्रीधर उपाध्याय अभी जीवित हैं। उनके नाम गांव में कुछ जमीन थी। पड़ोसियों ने तहसील के कर्मचारियों से मिलकर वीरभद्र को मृतक दिखाकर खतौनी से नाम काट दिया। 17 जनवरी 2024 को खतौनी में मृतक वीरभद्र के स्थान पर शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय के नाम बतौर वसीयतदार दर्ज कर दी गई। इसके बाद जमीन को गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। वीरभद्र का कहना है कि प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और तहसील प्रशासन की आपसी मिलीभगत से मेरे विरोधियों से पैसा लेकर उसे सरकारी अभिलेखों में मृतक दिखा दिया। उसकी जमीन को शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय के नाम कर दिया। न्याय के लिए पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोट

मामला संज्ञान में आया है। सभी प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिनेश प्रताप सिंह,बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed