फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Singramau Inter College dominates the game

खेल में सिंगरामऊ इंटर कालेज का दबदबा

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Singramau Inter College dominates the game
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 61 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के रंकज चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 67 किलो भार वर्ग में सिंगरामऊ के अंकित विश्वकर्मा प्रथम रहे। 81 किलो भार वर्ग में भी सिंगरामऊ इंटर कॉलेज के उपेंद्र सरोज प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 49 किलो भार वर्ग में सिंगरामऊ की अंशिका यादव व 61 किग्रा भार वर्ग में अंतिमा मिश्रा प्रथम रहीं। जूनियर 49 किलोभार वर्ग वर्षा यादव इंटर कॉलेज जलालपुर प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि एशियाई पदक विजेता कुंवर जय सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव मेजर दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मलिक साहब, संजय सिंह, जिला क्रीड़ा सह सचिव हृदय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed