फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silver coins of British time found in excavation

खुदाई में मिले ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के

Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Silver coins of British time found in excavation
sikka
चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में स्थित ऐतिहासिक चकतीर्थ धाम परिसर में शुक्रवार को खुदाई के दौरान ब्रिटिश शासनकाल के सैकड़ों चांदी के सिक्के मिले हैं। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चकतीर्थ धाम पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल में दशकों पूर्व पुजारी के निवास के लिए बनवाये गए खपरैल व ईंट के आवास को जेसीबी से हटवाया जा रहा था। अचानक आवास के एक हिस्से में जमीन में गड़ा मिट्टी का घड़ा जेसीबी से फूट गया। सिक्के मिट्टी के साथ बिखर गए। वहां मौजूद लोग सिक्के पाने के लिए झपट पड़े।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में महिलाएं बच्चे पहुंच गए। लोग  सिक्के खोजने में जुट गए। देखते ही देखते जो जितना पाया सिक्का लेकर घर चला गया। पूछने पर कोई किसी को कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। दूसरे दिन शनिवार को भी आस-पास के बच्चे मंदिर परिसर में खुदायी कर रहे थे। बच्चों को सिक्के भी मिले। कुछ लोगों की मानें तो अभी तक लगभग पाँच सौ के करीब सिक्के मिल चुके है। जो 18 वीं 19  वीं शताब्दी के चांदी के सिक्के  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सिक्के  पर जार्ज वी किंग इम्पेरर सन 1919 लिखा हुआ है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि हम लोगों को लगभग डेढ़ सौ ही सिक्के मिले हैं। जो मंदिर की सम्पत्ति है मंदिर निर्माण में लगाया जायेगा। चंदवक थाने की पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed