फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silence on the roads during the day due to hot sun and heat wave

Jaunpur News: तपती धूप और लू के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 20 May 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Silence on the roads during the day due to hot sun and heat wave
सूरज के सख्त तेवर से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग दिन भर घरों में कैद हो रहे हैं। लू के थपेड़ों से जनजीवन झुलस रहा है। तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप का असर ऐसा था कि दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम रही। गर्मी से लोगों का गला सूख रहा है। गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर के मार्गों, बाजारों के साथ-साथ बस अड्डा स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में कमी दिखी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को तो 875 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। सुबह पर्ची कटाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने तक भीड़ रही। शनिवार को 747 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक यादव ने बताया कि इस समय ओपीडी में बुखार, डायरिया, सर्दी जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed