फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Siddhidatri Devi was worshiped on the last day, Havan was done along with Kanya Poojan

Jaunpur News: अंतिम दिन पूजी गईं सिद्धिदात्री देवी, कन्या पूजन के साथ हुआ हवन

Mon, 07 Apr 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Siddhidatri Devi was worshiped on the last day, Havan was done along with Kanya Poojan
जौनपुर। चैत्र नवरात्र की नवमी पर रविवार को आदि शक्ति जगदंबा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। व्रती महिलाओं ने घरों में कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन का क्रम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। देर शाम तक जिले के विभिन्न मंदिरों में करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर पर रविवार को प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों को हवन पूजन कराया। उन्होंने बताया कि हवन से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है और प्राणियों में संर्वधन का संचार हो जाता है। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, दलसिंगर विश्कर्मा वंदेश सिंह आदि मौजूद रहे। धर्मापुर: मां शीतला चौकिया धाम में नौवे दिन भक्तों ने मां शीतला के दर्शन सिद्धिदात्री देवी स्वरूप में किए। मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार सुबह से शाम तक लगी रही। दर्शनार्थी बारी- बारी से दर्शन पूजन करते रहे। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि चौकियां धाम में 20 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किए। महंत ने नौ कन्याओं का पूजन व आरती किया। उधर, शहर में मैहर देवी मंदिर परमानपुर, मां दक्षिणा काली मंदिर सिटी स्टेशन, मां सिद्धिदात्री मंदिर सिपाह आदि जगहों पर पूजा अर्चना की गई। मुंगराबादशाहपुर : नवरात्र की नवमी पर सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य व महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता ने कन्या पूजन कर उनकी आरती उतारी। पूर्णाहुति के बाद उन्होंने नव दुर्गा स्वरुपा कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीष मांगा। बदलापुर : नवरात्र के अंतिम दिन व्रतियों ने हवन पूजन के साथ कन्या पूजन किया। दिन भर जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा। सतहरिया, शाहगंज, बरसठी, खुटहन, बक्शा, रामनगर, तेजीबाजार, करंजाकला आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन



देवी जागरण में झूमे भक्त-मुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला में स्थित मां शारदा देवी चौरा माता मंदिर परिसर में शनिवार की देर रात तक मातारानी का भक्ति जागरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुंदर झांकियों के साथ माता के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। कलाकारों ने राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुति की। भजन गायक अतुल पांडेय ने जगदंबा घरे दिए ना बारी आयनी हो...चला चली जौनपुर नगरिया हो शीतला माई के दुवरिया हो...पेश भक्ति गीतों ने समां बांधा। गायिका ऊषा उज्ज्वल ने निमिया के डार मैया डलेली झुलनवा हो कि झूली झूली ना...,मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएंगे ..भक्ति गीतों पर थिरकतीं नज़र आई।
विज्ञापन


151 कन्याओं को चांदी का सिक्का किया भेंट-रामपुर। आशानंदपुर हनुमान मंदिर पर नवरात्र की नवमी पर समाजसेवी व पूर्व प्रधान सीता देवी पत्नी प्रभात तिवारी ने कन्या पूजन कर उनकी आरती उतारी। पूर्णाहुति के बाद नवदुर्गा स्वरूप 151 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें चांदी का सिक्का भेंट स्वरूप प्रदान कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सुबेदार तिवारी, ओम् तिवारी, दिनेश तिवारी भास्कर,राजीत मास्टर, दिनेश सिंह, अंकित, पिंटू, शनि,गोलू सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



251 कन्याओं का हुआ पूजन-मछलीशहर। रामलीला मैदान में सेवा भारती काशी प्रांत के संयोजकत्व और आरएसएस के तत्वावधान में नवरात्र पर कलश यात्रा के बाद 251 कन्याओं का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया। इस मौके पर विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ आरबी चौहान, उमेश, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed