फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shurpanakha's nose was cut by Lakshman, and the battle between Khara-Dushan and Shri Ram happened

Jaunpur News: शूर्पणखा की लक्ष्मण ने काटी नाक, खर-दूषण और श्रीराम के बीच हुआ युद्ध

Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shurpanakha's nose was cut by Lakshman, and the battle between Khara-Dushan and Shri Ram happened
शाहगंज। रामलीला के आठवें दिन मंगलवार की रात में खर-दूषण वध से लेकर स्वर्ण मृग प्रसंग तक की लीला का मंचन किया गया। पक्का पोखरा और नई आबादी स्थित मंचों पर वृंदावन के कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। भगवान श्रीराम का रथ नगर भ्रमण पर निकला तो भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रामदरबार की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

पक्का पोखरा स्थित मंच पर दिन की लीला में जयंत की कुटिलता, महर्षि अत्रि से मिलन, माता अनसूइया और सीता संवाद, विराध वध तथा सरभंग और अगस्त्य मुनि से मिलन के प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके बाद श्रीराम के पंचवटी पहुंचने और कुटिया में निवास करने की लीला दिखाई गई। रात में नई आबादी स्थित मंच पर लीला व्यास योगेश महाराज के कथा वर्णन के बीच शूर्पणखा के पंचवटी पहुंचने और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। बहन के अपमान से क्रोधित खर-दूषण और श्रीराम के बीच युद्ध तथा खर-दूषण वध की लीला दिखाई गई। इसके बाद शूर्पणखा के रावण के दरबार में पहुंचने, रावण-मारीच की मंत्रणा और मारीच के स्वर्ण मृग का रूप धारण करने का मंचन हुआ। रात में चूड़ी मोहल्ला स्थित मुख्य स्थल से भगवान श्रीराम का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला। रथ रामलीला भवन चौराहा, जेसीज चौक, भादी चुंगी तिराहा, तपसी बाबा मंदिर, घासमंडी चौक और पुराना चौक होते हुए संगतजी मंदिर पहुंचा। भजन मंडली ने ढोल-मजीरों की धुन पर भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रामदरबार की आरती उतारकर प्रसाद बांटा। रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि बुधवार से रात्रि की लीला का मंचन गांधीनगर स्थित कलेक्टरगंज फड़ के मंच पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed