{"_id":"6618332f4bb0a7262306aea3","slug":"shrikala-said-my-husband-dhananjay-singh-was-implicated-in-a-fake-case-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: 'मेरे पति को फर्जी केस में फंसाया गया...', धनंजय की पत्नी श्रीकला बोलीं- न्यायपालिका पर है भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: 'मेरे पति को फर्जी केस में फंसाया गया...', धनंजय की पत्नी श्रीकला बोलीं- न्यायपालिका पर है भरोसा
Fri, 12 Apr 2024 08:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:11 AM IST
सार
Jaunpur News: श्रीकला ने अपने पति धनंजय सिंह की रिहाई को लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि धनंजय के साथ उनके चाहने वाले खड़े हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी शीतला श्रीकला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी शीतला चौकिया धाम में दर्शन पूजन करने पहुंचीं। दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। 24 अप्रैल को सुनवाई के दिन कोर्ट से उनके पति को ज़मानत मिलेगी। जौनपुर की जनता की दुवाएं उनके साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह चुनावी मैदान में उतरकर जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति के रिहाई के लिए हर वर्ग हर समाज के लोग लगातार दुआ प्रार्थना कर रहे हैं। मुस्लिम भाइयों ने रमजान माह में उनके लिए दुआएं की हैं, न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा है। श्रीकला ने कहा कि उनके पति को फर्जी केस में फंसाया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान श्रीकला ने खुद के भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला लेना होगा। जौनपुर को परिवार बताते हुए कहा कि इतना बड़ा परिवार है हमारा। अगर ऐसा होता है तो इसका फैसला परिवार से पूछ कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ती हैं तो वह निर्दलीय लड़ेंगी या किसी पार्टी के टिकट पर, इसका निर्णय भी आगे लिया जाएगा।
विज्ञापन