फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shri Ram Katha resolves every doubt: Purushottam Das

हर संशय का समाधान करती है श्रीराम कथा : पुरुषोत्तम दास

Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha resolves every doubt: Purushottam Das
जलालपुर के मोजरा गोपालपुर गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा उमड़ी भीड़ । संवाद
जलालपुर। सत्य परेशान तो होता है लेकिन पराजित नहीं होता। सत्य और धर्म का पालन करने वाले मनुष्यों की कभी पराजय नहीं होती। इसलिए सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए। राम कथा हर संशय का समाधान करती है। देर शाम क्षेत्र के मोजरा गोपालपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिवस श्रीधाम अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ पुरुषोत्तम दास महाराज ने जैसे प्रभु श्री राम के दिव्य प्राकट्य का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी देखकर भक्त भावविभोर हो गए। रावण के अहंकार और अत्याचार से जब त्रिलोकी त्राहि-त्राहि कर रही थी, तब भगवान ने सूर्यवंश में राजा दशरथ और माता कौशल्या के आंगन में आने का संकल्प लिया। संसार में जब मनुष्य के सारे प्रयास और भौतिक साधन असफल हो जाते हैं, तब गुरु की शरण और यज्ञ रूपी सत्कर्म ही साक्षात भगवान को भी धरती पर खींच लाते हैं। कथावाचक ने शिव-पार्वती संवाद के माध्यम से राम अवतार के गूढ़ रहस्यों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अभिमान, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान भक्तों के कष्ट हरने और धर्म की स्थापना के लिए मानव रूप में अवतरित होते हैं। रावण के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी और देवताओं की करुण पुकार को सुनकर भगवान ने सूर्यवंश में जन्म लेने का निश्चय किया। इस दौरान कथा के आयोजक रघुनंदन दास महाराज तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह के द्वारा के द्वारा व्यास पीठ का पूजन कर कथा आरंभ हुआ। कथा के दौरान तारकेश्वर दुबे, मनोज दुबे, सत्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed