फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shreyas topped in the poster, and Prateek's team came first in the debate

Jaunpur News: पोस्टर में श्रेयस एवं डिबेट में प्रतीक की टीम अव्वल

Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shreyas topped in the poster, and Prateek's team came first in the debate
पूविवि में इंजीनियर्स डे पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करते कुलपति प्रो. आरके सिंह। - फोटो : Department
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में मंगलवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, डिबेट, इनोवेटिव आइडिया और रंगोली समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेयस एवं डिबेट प्रतियोगिता में प्रतीक की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेयस प्रजापति एवं टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। डिबेट प्रतियोगिता में प्रतीक तिवारी एवं टीम विजेता रही। इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता में गणेश मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रेया, यश्वी एवं टीम प्रथम रही। सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा अधिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर भी श्रेष्ठ परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रचनात्मक, तकनीकी और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूनम सोनकर, डॉ. विशाल यादव, प्रीति शर्मा, डॉ. रितेश बरनवाल, डॉ. पारुल त्रिवेदी और डॉ. संतोष त्रिपाठी ने सहयोग किया।

इस दौरान प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. एके श्रीवास्तव, शैलेश प्रजापति, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अजय मौर्य, आदि रहे। विद्यार्थियों में समर, प्रांजल, विशाल और अंकित तिवारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed