फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shreekrshn janmotsav par jhoome shraddhaalu

Jaunpur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
shreekrshn janmotsav par jhoome shraddhaalu
सिंगरामऊ के भूला गांव में भागवत कथा करते कथा व्यास पंकज महाराज। संवाद - फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ। क्षेत्र के भूला गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम से मनाया गया। सोहर और भजन पर श्रोता झूमते रहे। इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कथावाचक पंडित रमाकांत तिवारी (पंकज महाराज) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। यह अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर नारायण ने देवकी के आठवें पुत्र कृष्ण के रूप जन्म लिया। उन्होंने धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। राधिका शर्मा ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना दुर्लभ है। जब भी यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम किया जाए। इस दौरान मुख्य यजमान कैलाश नाथ मिश्र, पंकज मिश्रा, राजकुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed