फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Showed strength for promotion

पदोन्नति के लिए दिखाई ताकत

Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Showed strength for promotion
ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अमर बहादुर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी मांग के

समर्थन में नारे लगाए। यहां आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि 50 फीसदी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति से भरे जाएं। पेरोल पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग
विज्ञापन


 की। कर्मचारियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए। पंचायत राज सेवा परिषद के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के शोषण और बधुआ मजदूरी के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें आम हो गई हैं जहां ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी। प्रमोद अग्रहरि, केशरी प्रसाद ने भी संबोधित किया।


अपनी मांग से संबंधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, अशोक मौर्य, वकार अहमद, मो. जावेद, रामलाल पाल, जोगेंद्र प्रसाद, संतोष मौर्य, विनोद मोदनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed