फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Show cause notice issued to village head

ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to village head
ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

धांधली व कोरम पूर्ति करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सुरेरी। विकास खंड रामपुर के भदखिन गांव के प्रधान को विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत सहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

भदखिन गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा ने जन सुनवाई पोर्टल पर 22 जुलाई को शिकायत प्रधान निर्मला देवी पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति में कुल आठ बिंदुओं पर जांच किया गया। जिसमें ग्राम सभा कि प्रत्येक बैठक विद्यालय में होना दिखाया गया था। जिसको विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बैठक की सूचना से ही इनकार कर दिया। एक ही एजेंडे पर एक ही समय में दो कार्यवाही दर्ज होना तथा बैठक की कार्यवाही रजिस्टर पर दर्ज नहीं होना, ग्राम सभा की खुली बैठक का महज कोरम पूर्ति करना, बैठक में उपस्थित कुछ सदस्यों का अभिलेख में हस्ताक्षर ना होना, ग्राम पंचायत सदस्य विनय का अभिलेख पर फर्जी हस्ताक्षर पाये जाने व अन्य अनिमितता मिली। प्रथमदृष्टया दोषी मिलने पर प्रधान को जिलाधिकारी द्वारा नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया। सूचना प्राप्ति के 21 दिन के अंदर अभिलेखीय साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी रामपुर राजीव सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed