फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot over buffalo grazing dispute, two brothers injured

Jaunpur News: भैंस चराने के विवाद में मारी गोली, दो भाई घायल

Mon, 21 Oct 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shot over buffalo grazing dispute, two brothers injured
सिकरारा। थाना क्षेत्र के समसपुर खपरहा में रविवार की सायं भैंस चराने को विवाद में गोली चल गई। इस दौरान चली गोली में दो भाई घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिकरारा के समसपुर खपरहा निवासी आदर्श चौबे(27) रविवार की सुबह गांव में भैंस चरा था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाकर फसल चर ली। जिसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी तो इसके बाद अन्य लोगों के साथ विपक्षियों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी। उससे आक्रोशित होकर विपक्षी सायं करीब 6.30 बजे छह की संख्या में दो बाइक से आदर्श के घर पहुंचे। अपने आपकों को घिरता देख हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चला दी।
विज्ञापन

इसमें से एक गोली आदर्श के बाए जांघ के पिछले हिस्से में लग गई। वहीं उसका छोटा भाई आयुष चौबे भी छर्रा लगने से घायल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान दौरान विपक्षी के दो लोगों की पिटाई भी हुई। हमलावर की एक बाइक छूट गई। जिसको पुलिस अपने साथ थाने ले गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में उपचार कराया गया। जहां से आदर्श की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ परमानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि हमलावरों की संख्या छह बताई जा रही है। भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई थी। जिसके जवाब में गोली चलाई गई। इसमें एक भाई को गोली लगी हैं, दूसरे को छर्रा लगा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed