{"_id":"663a84d0cefbf5bd8e0f4f25","slug":"shot-fired-in-barge-dispute-one-dead-two-injured-jaunpur-news-c-20-1-vns1017-595472-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बारजे के विवाद में गोली चली, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बारजे के विवाद में गोली चली, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार की सुबह बारजे के विवाद में गोली चलने से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। एससपी डा.अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कयार गांव निवासी एजाज अहमद उर्फ बिफ्फन (62) घर का निर्माण करवा रहे थे। उनके घर का बारजा पड़ोसी मोहम्मद अरमान के घर के संपर्क में आ रहा है। इसी को लेकर सोमवार को अरमान व उसके परिजनों ने आपत्ति की थी। एजाज के पुत्र अब्दुल रहीम ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई थी।
इसके बाद घर से एजाज व अन्य सदस्य निकले तो अरमान व अन्य अपने घर में भाग गए और अंदर से ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें एजाज, उसकी पत्नी, पुत्र अब्दुल रहीम घायल हो गए थे। मामले में एजाज ने अरमान पक्ष पर सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में अरमान के घर के याकूब के पैर में भी चोट आई थी।
विज्ञापन
इसी को लेकर अरमान व उसके भाई मोहम्मद रहमान मंगलवार की सुबह एजाज के घर पहुंच गए। पहले दोनों ने लाठी डंडे से एजाज पर हमला किया, जब घर के अन्य सदस्य आ गए तो दोनों ने असलहा निकालकर दो गोलियां चलाईं, इसमें अरमान के असलहे से निकली गोली एजाज के पेट में लग गई, जबकि रहमान की गोली से एजाज का पुत्र अब्दुल रहीम व बेटी सादिया घायल हो गई। परिजन सभी को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार के दौरान एजाज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस ने एजाज के भाई असलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अभी तक मुख्य आरोपी अरमान, भाई रहमान, मां, बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बारजे के विवाद को लेकर गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी अरमान, भाई रहमान, मां, बहन समेत चार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण।