फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shortage of 25 drivers and 21 conductors, difficulty in operating buses

Jaunpur News: 25 चालकों और 21 परिचालकों की कमी, बसों के संचालन में परेशानी

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shortage of 25 drivers and 21 conductors, difficulty in operating buses
अगले माह महाकुंभ शुरू हो रहा है। इसके लिए जौनपुर से बड़ी संख्या में रोडवेज बसें लगाई गई हैं। डिपो को आठ नई बसें भी मिल गई हैं लेकिन डिपो में चालकों और परिचालकों की कमी से सभी बसें नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे में कुंभ में श्रद्धालुओं को परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में निगम की 65 और अनुबंध पर 17 बसें हैं। कुल 82 बसें बेड़े में शामिल हैं। इन बसों को चलाने के लिए 140 चालकों की जरूरत है लेकिन नियमित और संविदा मिलाकर कुल 115 बसें हैं। ऐसे में 25 चालकों की कमी है। ऐसे ही 157 परिचालकों की जरूरत है।
विज्ञापन

जबकि नियमित और संविदा मिलाकर कुल 136 परिचालक हैं। 21 परिचालकों की कमी है। इससे परिसर में रोजाना करीब आठ से 10 बसें रूटों पर नहीं निकल पा रही हैं। यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक लोकल मार्गों पर वाली बसें प्रभावित हो रही हैं। इससे निपटने के लिए चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed