फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shops will be removed from the exterior of Atala Masjid

अटाला मस्जिद के बाहरी हिस्से से हटेंगी दुकानें

Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shops will be removed from the exterior of Atala Masjid
अटाला मस्जिद के बगल में खुली दूकानें। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर की ऐतिहासिक अटाला मस्जिद को मूल स्वरूप में लाने के लिए बाहरी हिस्से में बनाई गई 65 दुकानों को खाली कराने की तैयारी है। इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर में स्थित अटाला मस्जिद से भी जनपद की भी पहचान होती है। इसकी ऊंचाई 100 फीट से अधिक है। प्रशासन के मुताबिक, अटाला मस्जिद को 1919 में ही पुरातत्व विभाग पटना की संपत्ति घोषित कर दी गई थी। आजादी के बाद सारनाथ में खुले कार्यालय को इसे स्थानांतरित कर दिया गया। जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण इस तरह विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इधर, मस्जिद के आसपास 65 दुकानें बनाकर लोगों ने अटाला मस्जिद के मूल स्वरूप को बदल दिया। प्रशासन का ही मानना है कि आज जिसे दुकान कहा जा रहा है, वो मस्जिद का हिस्सा है। वहीं, कुछ माह पहले एक वायरल वीडियो के बाद प्रशासन अटाला मस्जिद को लेकर गंभीर हो गया। पुरातत्व विभाग के भी अधिकारी आए और इसके बाद प्रशासन ने यहां की सुधि लेनी शुरू कर दी। एक माह पहले जेसीबी लेकर अटाला मस्जिद के बाहर बनीं 65 दुकानें में लगे टिनशेड आदि को हटावा दिया गया। इसके बाद अब मस्जिद की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए इन दुकानों को अवैध मानने लगा है, क्योंकि प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1958 के तहत कोई भी व्यक्ति चाहे वह देखरेख करना वाला ही क्यों न हो, वो उसके मूल स्वरूप को नहीं बदल सकता है। जबकि प्रशासन के मुताबिक अटाला मस्जिद के बाहर जहां आज 65 दुकानें हैं। वहां पहले बरामदा बताया जा रहा है। ऐसे में अब प्रशासन इस स्थान को मूल रूप में लाने की कवायद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वीडियो और फोटो बनाकर ले जा चुके हैं अधिकारी
जौनपुर। भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का भी दौरा हो चुका है। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल पर कहां और क्या-क्या कार्य कराना है, को आकलित कर लिया है। साथ ही इसके लिए फोटो और वीडियो बनाकर भी अपने साथ ले गए हैं, जो प्रस्ताव तैयार करके भेज भी दिए हैं। बजट मिलते ही भारतीय पुरातत्व विभाग कार्य भी जल्द शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व विभाग जो भी कार्य करेगा, उसका प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। अटाला मस्जिद के बाहर पहले बरामदा था, जिसका मूल स्वरूप बदलकर 65 दुकानें बना दी गई हैं। इसे अब मूल स्वरूप में लाया जाएगा। - रजनीश राज, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व (नोडल अधिकारी शहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed