फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shops opened on the third day, stoves burnt in the village

Jaunpur News: तीसरे दिन खुलीं दुकानें, गांव में जले चूल्हे

Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shops opened on the third day, stoves burnt in the village
मड़ियाहूं के जयरामपुर निवासी नागेश विश्वकर्मा ने मंगलवार रात अपनी पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसको लेकर दो दिनों से गांव के अधिकतर घरों में चूल्हा नहीं जला था। शुक्रवार को तीसरे दिन बाजार में उसके घर के आस-पास की दुकानें खुलीं। गांव में लोगों ने चूल्हे भी जलाएं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में नागेश विश्वकर्मा के हंसते खेलते परिवार पर न जाने किसकी नजर लग गई कि एक ही झटके में मंगलवार की वह काली रात में नागेश ने अपने परिवार में तीन मासूम बच्चों व पत्नी की जान लेकर खुद को फंदा लगा लिया। बुधवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। जयरामपुर बाजार जो करीब 500 मीटर में स्थित है। बृहस्पतिवार की सुबह पूरी तरह से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हर कोई अपनी दुकान व मकान के सामने बैठकर नागेश परिवार के घटना की बात कर रहा था तो को कोई समाचार पत्रों में क्या छपा है। उसे पढ़ रहा था मगर किसी ने अपनी दुकान नहीं खोली थी। शुक्रवार को स्थिति थोड़ी सामान्य हो गई। तीसरे दिन व्यवसायियों ने अपनी दुकानें भी खोल दी। लोगों ने अपने-अपने घरों का चूल्हा भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed