फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shopkeepers use dustbin otherwise action will be taken

दुकानदार करें डस्टबिन का प्रयोग, वरना होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers use dustbin otherwise action will be taken
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद की ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी ने शनिवार को नगर में भ्रमण कर सफाई का हाल जाना। इस दौरान सफाई कर्मियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं दुकानदारों को डस्टबिन का प्रयोग करने को कहा। चेताया कि डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी ने भ्रमण के दौरान नगरवासियों से कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। कूड़ा-करकट इधर उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन का प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे नगर भी साफ रहेगा और सफाई कर्मियों को कूड़ा भी उठाने में सहूलियत होगी। उन्होंने नगर पालिका के सभी वार्डों में जाकर साफ सफाई सहित अन्य कार्यों की जांच की। साथ ही खाद्य सामग्री से संबंधित दुकानदारों एवं ठेला खोमचे वालों को हर हाल में डस्टबिन का प्रयोग करने का निर्देश दिया। इस दौरान लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, सफाई नायक होरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed