फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shopkeeper beaten and looted goods

दुकानदार की पिटाई कर लूट ले गए सामान

Mon, 30 Sep 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten and looted goods
थानागद्दी । केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार स्थित एक स्टेशनरी एवं कापी किताब की दुकान में दिनदहाड़े दुकानदार को डंडे से पीटकर गल्ला से नकदी लेकर चोर फरार हो गया। बारिश की वजह से आसपास के लोगों को तत्काल घटना का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में यूनियन बैंक के पास पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्टेशनरी एवं कापी किताब की मंगला प्रसाद बुकसेलर नाम से एक दुकान है। रविवार को सुबह नौ बजे दुकान मालिक मंगला प्रसाद आर्य बगल के सैलून में बाल कटवाने गए थे। दुकान में सुनसान देखकर एक चोर घुस गया। इतने में दुकानदार वापस दुकान पहुंचा तो बाहर चप्पल देख सशंकित हो गया। जैसे ही मंगला प्रसाद दुकान में प्रवेश किए तब तक चोर एक डंडे से दुकानदार पर वार कर दिया जिससे वह अचेत हो गया। बरसात होने से अगल बगल किसी को पता नही चला। चोर गल्ले में रखा चार हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। होश आने पर पीड़ित ने दिन दहाड़े हुई इस घटना की लिखित तहरीर पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed