फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shock to the veterans from the new list, all the blocks of Kerakat in the account of the S.C.

नई सूची से दिग्गजों को झटका, केराकत के सभी ब्लाक एससी के खाते में

Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shock to the veterans from the new list, all the blocks of Kerakat in the account of the S.C.
जौनपुर। आरक्षण की नई सूची ने ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार कई दिग्गजों को मैदान में उतरने से पहले ही मात दे दी है। पिछली सूची में अनुकूल आरक्षण होने से वह अभी से अपनी जीत का ख्वाब देखने लगे थे, लेकिन अब उनका सपना टूट गया है। संशोधित सूची में सबसे बड़ा बदलाव केराकत तहसील क्षेत्र में दिखा है। सवर्ण प्रभाव वाले इस क्षेत्र के सभी ब्लाकों में प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के खाते में चला गया है। वहीं शाहगंज तहसील क्षेत्र अनुसूचित जाति के आरक्षण से बाहर आ गया है।
विज्ञापन

जिले के 21 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जे की जंग हमेशा से रोमांचक रही है। परस्पर विरोधी गुटों में टकराव से कई ब्लाकों में चुनाव के दौरान पूर्व में खूनी संघर्ष भी हो चुका है। ऐसे में ग्राम प्रधान के बाद सबकी निगाह ब्लाक प्रमुख के आरक्षण पर ही टिकी हुई थी। शनिवार की रात जैसे ही संशोधित आरक्षण सूची जारी हुई, कई दिग्गजों की उम्मीद ही धराशाई हो गई। केराकत ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। इस सीट पर मौजूदा ब्लाक प्रमुख के बहू की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी।
विज्ञापन

पूर्वांचल के एक बाहुबली परिवार से जुड़ी बेटी को ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए मायके पक्ष ने भी अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया था। अब सीट का स्वरुप बदलने से वह सकते में है। हालांकि चर्चा है कि अब जिला पंचायत के लिए दावेदारी की जाएगी। इसी तहसील के डोभी ब्लाक में प्रमुख के पद पर एक अन्य बाहुबली का प्रभाव रहा है। यह सीट भी अब महिला से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है। मुफ्तीगंज के प्रमुख विनय सिंह और जलालपुर के प्रमुख संदीप सिंह थे। यह दोनों सीट भी एससी के खाते में है। उधर शाहगंज तहसील क्षेत्र के शाहगंज और खुटहन दोनों ब्लाक पिछली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया था। अब शाहगंज महिला और खुटहन पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद इन ब्लाकों में अभी से उठापटक तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख का आरक्षण::
ब्लाक: पहले: अब
मुफ्तीगंज: महिला: अनुसूचित जाति महिला
केराकत: अनारक्षित: अनुसूचित जाति महिला
जलालपुर: पिछड़ा वर्ग: अनुसूचित जाति
डोभी: महिला: अनुसूचित जाति
करंजाकला: पिछड़ी जाति: पिछड़ी जाति महिला
मड़ियाहूं: पिछड़ी जाति महिला: पिछड़ी जाति महिला
धर्मापुर: पिछड़ी जाति: पिछड़ी जाति
रामनगर: अनुसूचित जाति: पिछड़ी जाति
मछलीशहर: पिछड़ी जाति: पिछड़ी जाति
खुटहन: अनुसूचित जाति महिला: पिछड़ी जाति
शाहगंज: अनुसूचित जाति: महिला
बदलापुर: अनारक्षित: महिला
सुजानगंज: अनारक्षित: महिला
महराजगंज: अनारक्षित: अनारक्षित
रामपुर: अनारक्षित: अनारक्षित
बक्शा: अनुसूचित जाति महिला: अनारक्षित
सिरकोनी: पिछड़ा वर्ग: अनारक्षित
सिकरारा: महिला: अनारक्षित
सुईथाकला: अनारक्षित: अनारक्षित
बरसठी: अनारक्षित: अनारक्षित
मुंगराबादशाहपुर: अनारक्षित: अनारक्षित
---
जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षण: कुल वार्ड (83):
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 77, 78
अनुसूचित जाति: 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 06, 66, 74
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 59, 17, 30, 61, 62, 09, 02
अन्य पिछड़ा वर्ग: 56, 60, 07, 23, 36, 11, 25, 01, 33, 68, 03, 76, 15, 72
महिला: 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50
अनारक्षित: शेष सभी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed