{"_id":"67eed293e46a7c25920f2e75","slug":"shivangi-a-student-of-pu-had-committed-suicide-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-132173-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि की छात्रा शिवांगी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि की छात्रा शिवांगी ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
करंजाकला। एमएससी बॉयोटेक की छात्रा शिवांगी ने खुदकुशी की थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है, लेकिन घटना के पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिसर को बुधवार को बंद रखने का फैसला किया था, वहीं बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही।
जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव की शिवांगी का शव मंगलवार की रात पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला था। वह एमएससी बॉयोटेक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम दो सदस्यीय डॉक्टर पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ किया गया, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार की देर रात में ही रामघाट पर शिवांगी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मामले की गहराई से जांच पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या शिवांगी की मौत एक सोची-समझी साजिश थी, या वह किसी मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी करने को मजबूर हुई। घटना को लेकर विश्वविद्यालय में दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राएं अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शिवांगी के मंगेतर का उसके रिश्ते से पहले से उसके घर से आना-जाना था। बताया जा रहा है कि उसकी मामा की बेटी की शादी मंगेतर के बड़े भाई से हुई है। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। बिना तहरीर के पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती।