फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shiksha Mitra Sangh protested against the statement of Education Minister

Jaunpur News: शिक्षा मंत्री के बयान की शिक्षा मित्र संघ ने किया विरोध

Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra Sangh protested against the statement of Education Minister
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक को सद्भावना पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बुधवार को विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश सिंह द्वारा दिए गए बयान की निंदा की गई।
विज्ञापन

राज्य सरकार के खिलाफ शिक्षा मित्र अब उग्र आंदोलन करने को बाध्य हैं। प्राथमिक विद्यालय में 20 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे और सहायक अध्यापक की पूरी योग्यता पूर्ण कर चुका है। प्रदेश की गूंगी सरकार शिक्षा मित्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है। संचालन कर रहे जिला महामंत्री छोटेलाल गौतम ने कहा कि दस हजार मानदेय में अब शिक्षा मित्रों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। अवसाद में आकर लगभग नौ हजार शिक्षा मित्र आत्महत्या कर चुके हैं। अब शिक्षा मित्र विद्यालय पर बैठकर कार्य नहीं सरकार का विरोध करेंगे। बैठक में मीडिया प्रभारी मोहम्मद अब्बास, दिनेश कुमार गौतम, योगेश कुमार यादव, अमृतलाल पटेल, रेखा सिंह, अजय मिश्रा, बृजेश कुमार यादव, रीना सिंह, मीरा देवी, निर्जा देवी, कमलेश कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed