फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shicshamitron planted in schools lock

शिक्षामित्रों ने स्कूलों में लगाया ताला

Thu, 17 Sep 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitron planted in schools lock
 समायोजन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को शिक्षा मित्रों ने बीआरसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। गुस्साए शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में ताला बंद कर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भी ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


 ऐलान किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों  ने नगर बीआरसी कार्यालय पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 संदीप यादव ने कहाकि समायोजन करने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अतुल कुमार गुप्त, रतना गुप्ता, धीरज शर्मा, तशमीम, पूनम, श्रेया, निधी, गजाला, वर्षा, कमलेश, अमर बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा में शिक्षामित्र संघ के प्रातीय मंत्री मनीष यादव की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने ब्लाक संसाधन केंद्र में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी होने तक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होने देंगे।

करंजाकला बीआरसी केंद्र पर राममिलन यादव, दुर्गेश सिंह, राजेश, रेनू, पूजा, मुन्नी देवी, सुशीला सहित दर्जनों शिक्षामित्रों ने एनसीटीई के खिलाफ नारेबाजी की।

 मानव संसाधन विकास मंत्रालय को संबोधित पत्रक खंड शिक्षाधिकारी आरएन पाठक को सौंपा।  बदलापुर: बीआरसी कार्यालय पर हाईकोर्ट के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

 धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता  कृष्णकान्त पाण्डेय ने की। इस मौके पर अनुराधा सिंह, रेनू चौबे, जीतलाल, आनन्द तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मीरगंज, महराजगंज, मछलीशहर, धर्मापुर, सिकरारा, शाहंगज, मडिय़ांहू, रामपुर, बरसठी, रामनगर, सहित जिले के  बीआरसी कार्यालयों  पर शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

डोभीः प्राथमिक शिक्षक संयोजक ऋषि कुमार के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बुधवार को बीआरसी पर  प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मंागों से संबंधित पत्रक बीडीओ को सौपा।

प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार सिंह, यशवंत सिंह रघुवंशी, नीलम, मृदुला सिंह, अजीत कुमार सिंह व नीरज नरायण सिंह आदि रहे।

मीरगंजः शिक्षा मित्रों के आंदोलन के चलते मछलीशहर ब्लाक के आठ प्राथमिक विद्यालयों में ताला लग गया है। ये आठ विद्यालयों पर शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित शिक्षकों के सहारे चल रहे थे।

कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त किए जाने के बाद से शिक्षा मित्रों के आंदोलन के चलते इन विद्यालयों का ताला नहीं खुल रहा है। यहां बच्चे आते जरूर हैं पर कुछ देर शिक्षक का इंतजार करने के बाद लौट जा रहे हैं?।


मछलीशहर ब्लाक में कुल 132 प्राथमिक विद्यालय हैं जिनमें से चितांव, डभिया, सहनी, टिकरा, करियांव, कुंवरपुर, गंगापुर और अमांरा प्राथमिक विद्यालय में ताला लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed