{"_id":"694af1aa60d2d417ed027e7c","slug":"she-had-been-making-rounds-of-the-tehsil-for-five-years-and-now-her-inheritance-was-registered-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-146706-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच साल लगा रही थी तहसील के चक्कर, अब जाकर दर्ज हुई वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच साल लगा रही थी तहसील के चक्कर, अब जाकर दर्ज हुई वरासत
विज्ञापन
-जॉइंट मजिस्ट्रेट ने 5 साल से लंबित मामले का निस्तारण करा सौंपी खतौनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी सोनरा देवी की वरासत पांच साल तहसील के चक्कर काटने के बाद दर्ज हुई। पति राजाराम की मौत के बाद पांच साल से वह वरासत दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रही थी।
जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने उनके शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर मामले का निस्तारण कराया। सोनरा देवी ने बताया कि पति राजाराम की मृत्यु 5 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से कस्बा घिसुआ की आराजी पर नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रही थी। विगत शनिवार को भी उन्होंने वरासत दर्ज कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। उनके मामले को गंभीरता से लेते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट ने तुरंत कार्रवाई की। हल्का लेखपाल परमानंद मिश्रा से जांच कराकर तत्काल खतौनी में नाम दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए लेखपाल ने एक घंटे में वरासत दर्ज कर खतौनी की प्रति जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा। अधिकारी ने फरियादी सोनरा देवी को अपने हाथों से सोमवार को शाम खतौनी की प्रति सौंपी।