फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shall remember Imam Hussain with grace

शान से याद करेंगे इमाम हुसैन की कुर्बानी

Tue, 04 Feb 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shall remember Imam Hussain with grace
कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े से निकला कदीम जुलूस। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शिया पंजतनी कमेटी की ओर से सोमवार को 22वां ऑल इंडिया मजलिसे अजा व जुलूस निकाला गया। भंडारी स्टेशन के पास स्थित कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम मुबारक व जुलजनाह निकाला गया। इसमें अंजुमन शमशीरे हैदरी नौहाख्वानी व मातम करती रही।
विज्ञापन

मजलिस में मौलाना सैयद शमशाद अहमद रिजवी ने कहा कि इमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में दी गई कुर्बानी दुनिया में न सिर्फ हमेशा याद की जाएगी, बल्कि इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी। कहा कि दुनिया में कुर्बानियां तो बहुत दी गई लेकिन ऐसी कुर्बानी किसी भी धर्म के इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना एजाज हसनैन करारवी व मौलाना बाकर मेहदी जलालपुर ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बता की गई कि किसी भी सदी में जब यह दास्तां बयां की जाएगी तो इंसानों की आंखें जरुर छलक उठेंगी। मौलाना गुलाम अली खान व मौलाना कमाल हैदर रिजवी ने कहा कि इमाम हुसैन को चाहने वाले उनके संदेश से ऐसी जागरुकता पैदा करें कि इंसान की आंखें रोशन हो जाएं। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। सोजख्वानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवां ने किया। पेशख्वानी आसिफ बिजनौरी, मेंहदी मिर्जापुरी, सलमान बिजनौरी, रेयाज मोहसिन बड़ागांवी, डॉ. शोहरत जौनपुरी, हसन फतेहपुरी, रेहान मेहदी, मेहदी जैदी, मुंतजिर जौनपुरी, जमीर जौनपुरी, मिन्हाल जौनपुरी, रेयाज मोहसिन जौनपुरी व शमशी आजाद ने किया। अपने कलाम पेश कर कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया। जुलूस में डॉ.कमर अब्बास, मोहम्मद हसन नसीम, रियाज मोहसिन, एजाज हुसैन, मो.उबैद, नयाब हसन सोनू, डॉ.मिर्जा मेहर अब्बास, आजम जैदी, दिनेश टंडन, हाजी सिराज मेहदी, ताबिश, अजमी, कैफी रिजवी आदि मौजूद रहे। शाहिद मेहदी, कैफी रिजवी, सै. हसनैन कमर दीपू ने आभार जताया। संचालन डॉ.इंतेजार मेहदी व मौलाना शेख हसन जाफर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed