फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj's historic bangle fair from tomorrow, no entry for men

Jaunpur News: शाहगंज का ऐतिहासिक चूड़ी मेला कल से, पुरूषों की नो इंट्री

Wed, 01 Nov 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shahganj's historic bangle fair from tomorrow, no entry for men
शाहगंज। जिले का शाहगंज क्षेत्र गल्ले के कारोबार के लिए जाना जाता है। यहीं पर हर साल एक ऐसा ऐतिहासिक चूड़ी मेला लगता है जहां पुरुषों की नो इंट्री होती है। यानी इस मेले में केवल महिलाएं ही जा सकती हैं। इस बार यह मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा और धनतेरस तक चलेगा। मेले के लिए तैयारी शुरू हो गई है। दुकानदार अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दिए हैं। यहां करीब 100 से अधिक दुकानें लगती हैं और एक करोड़ से अधिक का कारोबार होता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम जब सीता के साथ अयोध्या लौटे तो जनकदुलारी सीता ने यहीं पर अपनी सहेलियों के साथ शृंगार हाट पहुंचकर खरीदारी की थीं। इस स्थल से अयोध्या जनपद की सीमा करीब 60 किमी पड़ती है। जबकि अयोध्या शहर 100 किमी की दूरी पर है। मेला में महिलाओं के लिए शुभ का प्रतीक माना जाता है। इस लिए इसमें महिलाएं खरीदारी के लिए जरूर जाती हैं। रामलीला समिति शाहगंज के अध्यक्ष संदीप जायसवाल बताते हैं मेला काफी पुराना है। यहां करीब 100 दुकानें लगती हैं और एक करोड़ का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed