{"_id":"66e1f850a862403308091664","slug":"shahganjs-chc-superintendent-accused-of-sending-patients-to-private-hospital-jaunpur-news-c-193-1-va11001-121785-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शाहगंज के सीएचसी अधीक्षक पर निजी अस्पताल में मरीज भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शाहगंज के सीएचसी अधीक्षक पर निजी अस्पताल में मरीज भेजने का आरोप
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डाॅ. रफीक फारुकी और डाॅ.आकांक्षा सिंह पर आरोप है कि वह सीएचसी पर 15 दिन ही सेवा देकर पूरी महीने का वेतन ले रही हैं। उनकी उपस्थिति पंजिका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अधीक्षक पर यह भी आरोप है कि वह अपनी पत्नी के नाम से एक निजी अस्पताल भी चलाते हैं। खुद सरकारी अस्पताल में बैठकर मरीजों की जांच और दवा निजी अस्पताल से लेने के लिए लिखते हैं। जब इसकी जांच होती है तो वह जनप्रतिनिधि और बड़े अफसरों से पैरवी लगाकर अपना बचाव कर लेते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में तैनात चिकित्साधीक्षक रफीक फारुकी का ड्यूटी रजिस्टर में दस्तखत का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें यह साफ दिख रहा है कि वह दो दिन छुट्टी पर हैं और ड्यूटी पर आने के बाद छुट्टी के दिन भी दस्तखत कर दिए हैं। चिकित्साधीक्षक अपने पत्नी के लिए आजमगढ़ मार्ग स्थित एलीकेयर नाम का अस्पताल भी खोल रखे हैं। जहां वह सुबह और शाम ड्यूटी करते हैं। इनका एक सरकारी अस्पताल के एक रुपये के पर्चे के साथ एलीकेयर अस्पताल का दवा और जांच का पर्चा भी वायरल हो रहा है। चिकित्साधीक्षक ही यह काम कर रहे हैं तो अन्य डाॅक्टरों और कर्मचारियों को वह कैसे रोकते होंगे। इसी तरह तैनात डाॅ.आकांक्षा सिंह का भी 15 दिन ड्यूटी करने का रजिस्टर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मामले में जब सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
कोट
यहां पर बड़ी उम्मीद से दवा लेने आती हूं कि सरकारी सस्ती दवा मिल जाएगी लेकिन चिकित्सक बाहर की दवा लिखते हैं।
प्रेमशीला, मदरहां
.............................
दवा लेने के लिए सरकारी अस्पताल में आते हैं कि सस्ती और बढिया दवा मिल जाएगी लेकिन यहां आने के बाद मालूम पडता है कि डाॅक्टर साहब बाहर की दवा लिखते हैं।
संजू देवी, भुसौड़ी
.............................
बुखार आ रहा था। इसके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डाक्टरों ने बाहर की दवा लिख दी।
सायरस, पलिया
.............................
जब इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं तो महिला चिकित्सक नदारद रहती है। किससे जांच कराई जाए बड़ी समस्या होती है।
संगीता देवी
...............................................
वर्जन ...
मामला बहुत गंभीर है। उच्च स्तर से इसकी जांच कराई जाएगी, मामले में संलिप्त पाए गए कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी।